Sunday, November 13, 2016

बिना बाल शिक्षा के देश के उज्जवल भविष्य की कल्पना करना निरर्थक (बाल दिवस 14 नवंबर 2016 पर विशेष)

भारत में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती को बाल दिवस के रूप में 14 नवंबर को  मनाया जाता है। क्योंकि स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चेउन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। दरअसल बाल दिवस बच्चों के लिए महत्वपूर्ण दिन होताहै। बच्चों को स्कूल में हर साल बाल दिवस का आने का इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिसमें बच्चे  बढ़चढ़कर भागीदारी करते हैं। और अपनी प्रतिभादिखाते हैं। इस दिन स्कूली बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है। इस दिन बच्चे स्कूलों में सज-धज कर जाते हैं। और  अपने चाचा जवाहर लाल नेहरू को प्यार से याद करते हैं। लेकिन दुनियाभर मेंबहुत सारे ऐसे भी बच्चे हैं। जिन्हें बाल दिवस का मतलब ही नहीं पता। उनके लिए हर दिन मुश्किलों से भरा होता है। क्योंकि उनकी या उनके परिवार की ऐसी स्थिति नहीं होती है। जिससे कि वे स्कूल जासकें या बाल दिवस पर होनें वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकें।
बच्चे देश का का आने वाला भविष्य हैं। इसलिए हमें बच्चों की शिक्षा में अमीर-गरीब या लैंगिक आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। बच्चों को बाल श्रमिक बनने से रोकना चाहिए। जो उम्र बच्चों के खेलनेऔर पढ़ने की होती है उसमें आज भी पूरे विश्व में  बच्चे मजदूरी करते हैं। भारत देश के बारे में कहा जाए तो यहाँ बाल मजदूरी बहुत बड़ी समस्या है। भारत में बाल मजदूरी की समस्या सदियों से चली रही है। कहने को भारत देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है। फिर भी बच्चों से बाल मजदूरी कराई जाती है। जो दिन बच्चों के पढ़नेखेलने और कूदने के होते हैंउन्हें बाल मजदूर बनना पड़ताहै। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। कहने को सरकारें बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए बडे-बडे वादे और घोषणाएं करती हैंफिर भी होता सिर्फ ढाक के वही तीन पात है। इतनीजागरूकता के बाद भी भारत देश में बाल मजदूरी का खात्मा दूर-दूर तक नहीं दिखता है। इसके उल्ट बाल मजदूरी दिन  दिन बढती जा रही है मौजूदा समय में गरीब बच्चे सबसे अधिक शोषण का शिकारहो रहे हैं। जो गरीब बच्चियां होती हैं उनको पढने भेजने की जगह घर में ही बाल श्रम कराया जाता है। छोटे-छोटे गरीब बच्चे स्कूल छोड़कर बाल-श्रम हेतु मजबूर हैं। बाल मजदूरी बच्चों के मानसिकशारीरिकआत्मिकबौद्धिक एवं सामाजिक हितों को प्रभावित करती है। जो बच्चे बाल मजदूरी करते हैंवो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहते हैं और बाल मजदूरी उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास मेंबाधक होती है। बालश्रम की समस्या बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करती है। जो की सविधान के विरुध्द है और मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन है।
बाल-श्रम की समस्या भारत में ही नहीं दुनिया कई देशों में एक विकट समस्या के रूप में विराजमान है। जिसका समाधान खोजना जरूरी है। भारत में 1986 में बालश्रम निषेध और नियमन अधिनियम पारितहुआ। इस अधिनियम के अनुसार बालश्रम तकनीकी सलाहकार समिति नियुक्त की गई। इस समिति की सिफारिश के अनुसारखतरनाक उद्योगों में बच्चों की नियुक्ति निषिद्ध है। भारतीय संविधान केमौलिक अधिकारों में शोषण और अन्याय के विरुध्द अनुच्छेद 23 और 24 को रखा गया है। अनुच्छेद 23 के अनुसार खतरनाक उद्योगों में बच्चों के रोजगार पर प्रतिबंध लगाता है। और संविधान के अनुच्छेद24 के अनुसार 14 साल के कम उम्र का कोई भी बच्चा किसी फैक्टरी या खदान में काम करने के लिए नियुक्त नहीं किया जायेगा और  ही किसी अन्य खतरनाक नियोजन में नियुक्त किया जायेगा। औरफैक्टरी कानून 1948 के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नियोजन को निषिद्ध करता है। 15 से 18 वर्ष तक के किशोर किसी फैक्टरी में तभी नियुक्त किये जा सकते हैंजब उनके पास किसी अधिकृतचिकित्सक का फिटनेस प्रमाण पत्र हो। इस कानून में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर दिन साढ़े चार घंटे की कार्यावधि तय की गयी है और रात में उनके काम करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिरभी इतने कडै कानून होने के बाद भी बच्चों से  होटलोंकारखानोंदुकानों इत्यादि में दिन-रात कार्य कराया जाता हैं। और विभिन्न कानूनों का उल्लंघन किया जाता है। जिससे मासूम बच्चों का बचपन पूर्ण रूपसे प्रभावित होता है।
आज विश्व में जितने बाल श्रमिक हैंउनमें सबसे ज्यादा भारत देश में हैं। एक अनुमान के अनुसार विश्व के बाल श्रमिकों का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा भारत में है। और एक अनुमान के अनुसार भारत के50 प्रतिशत बच्छे अपने बचपन के अधिकारों से वंचित हैं।  उनके पास शिक्षा की ज्योति पहुँच पा रही है और  ही उचित पोषण। हालांकि फैक्ट्री अधिनियमबाल अधिनियमबाल श्रम निरोधक अधिनियमआदि भी बच्चों के अधिकार को सुरक्षा देते हैं। किन्तु इसके विपरीत आज की स्थिति बिलकुल अलग है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 2 करोड़ बाल मजदूर हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार तोभारतीय सरकारी आंकडों से लगभग ढाई गुना ज्यादा 5 करोड़ बच्चे बाल मजदूर हैं। असल में कहा जाए तो बच्चे अपनी उम्र के अनुरूप कठिन काम गरीबी के कारण करते हैं। गरीबी ही बच्चे को बालश्रमिक बनने को मजबूर करती है। इसके अलावा भी बढती जनसँख्यासस्ती मजदूरीशिक्षा का अभाव और मौजूदा कानूनों का सही तरीके से क्रियान्वित  हो पाना जैसे कारण बाल श्रम के लिए जिम्मेदारहैं।          
वर्तमान में भारत देश में कई जगहों पर आर्थिक तंगी के कारण माँ-बाप ही थोड़े पैसों के लिए अपने बच्चों को ऐसे ठेकेदारों के हाथ बेच देते हैंजो अपनी सुविधानुसार उनको होटलोंकोठियों तथा अन्यकारखानों आदि में काम पर लगा देते हैं। और उन्हीं होटलोंकोठियों और कारखानों के मालिक बच्चों को थोड़ा बहुत खाना देकर मनमाना काम कराते हैं। और घंटों बच्चों की क्षमता के विपरीत या उससे भीअधिक काम करानाभर पेट भोजन  देना और मन के अनुसार कार्य  होने पर पिटाई यही बाल मजदूरों का जीवन बन जाता है। इसके अलावा भी काम देने वाला नियोक्ता बच्चों को पटाखे बनानाकालीन बुननावेल्डिंग करनाताले बनानापीतल उद्योग में काम करनाकांच उद्योगहीरा उद्योगमाचिसबीड़ी बनानाकोयले की खानों मेंपत्थर खदानों मेंसीमेंट उद्योगदवा उद्योग आदि सभीखतरनाक काम अपनी मर्जी के अनुसार कराते हैं। कई बार श्रम करते-करते बच्चों को यौन शोषण का शिकार भी होना पड़ता है। और खतरनाक उद्योगों में काम करने से कैंसर और टीबी आदि जैसी गंभीरबीमारियां का सामना करना पडता है। एक तरह से बाल श्रमिक का जीवन जीते जी नरक बन जाता है।
आज बाल मजदूरी समाज पर कलंक है। इसके खात्मे के लिए सरकारों और समाज को मिलकर काम करना होगा। साथ ही साथ बाल मजदूरी पर पूर्णतया रोक लगनी चाहिए। बच्चों के उत्थान और उनकेअधिकारों के लिए अनेक योजनाओं का प्रारंभ किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिखे। और शिक्षा का अधिकार भी सभी बच्चों के लिए अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए।गरीबी दूर करने वाले सभी व्यवहारिक उपाय उपयोग में लाए जाने चाहिए। बालश्रम की समस्या का समाधान तभी होगा जब हर बच्चे के पास उसका अधिकार पहुँच जाएगा। इसके लिए जो बच्चे अपनेअधिकारों से वंचित हैंउनके अधिकार उनको दिलाने के लिये समाज और देश को सामूहिक प्रयास करने होंगे। आज देश के प्रत्येक नागरिक को बाल मजदूरी का उन्मूलन करने की जरुरत है। और देष केकिसी भी हिस्से में कोई भी बच्चा बाल श्रमिक दिखेतो देष के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बाल मजदूरी का विरोध करे। और इस दिशा में उचित कार्यवाही करें साथ ही साथ उनके अधिकार दिलानेके प्रयास करें। क्योंकि बच्चे ही भारत के भविष्य हैं। क्योंकि जब तक बच्चों को उनके अधिकारों और शिक्षा से वंचित रखा जायेगा। तब तक देश के उज्जवल भविष्य की कल्पना करना निरर्थक है। चाचानेहरू के सपनों का भारत तभी बन सकता है जब भारत के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की ज्योति पहुंचे। जब तक भारत देश और पूरे विश्व से बाल मजदूरी खत्म नहीं होती तब तक बाल दिवस मनाना सार्थकनहीं होगा।
लेखक
ब्रह्मानंद राजपूतदहतोराशास्त्रीपुरमसिकंदराआगरा 
(Brahmanand Rajput) Dehtora, Agra
on twitter @33908rajput
Mob- 08864840607, WhatsApp -  8864840607

Wednesday, July 20, 2016

पहले प्यार वाला " पुल "

हिरणी सी कुलाचे भरती ,बड़ी बड़ी आँखों वाली उस लड़की का आना जैसे   बसन्त की बयार थी या यू कहे फिजाओं में रौनक जैसे आगयी थी।और वो ?वो पहली दफा में ही उस पर मर मिटा था ।उसकी मासूमियत,भोलापन और   अल्हण जवानी और बिना साँस लिए बोलने की अदा।उसकी पहली मुलाकात और बातचीत कुछ यू शुरू हुए।वो अपनी छोटी बहन को ढूढ़ने उसके (लड़के) के घर आयी थी। लड़के की बहन और उसकी बहन एक ही कक्षा और एक ही स्कूल में पढ़ती थी ।और लड़के ने बताया के उसका नया क्वार्टर लिया गया है वही गयी होगी ।सब लोग वही गए है चलो वही पंहुचा देता हूँ।"तुम क्या करती हो?""पढ़ती हूँ " कहाँ?" किस क्लास में हो" "स्कूल नहीं कॉलेज में हूँ बीए सेकंड बीए सेकंड इयर में "और उसने कॉलेज का नाम बता दिया।"और आप क्या करते है?"मैं बीए फाइनल ईयर में""अरे वाह" वह खनकती सी हँसी हंस दी।और एक ही पल में एक असाधारण घटना घट गयी।उस 20 मिनट के रस्ते में वो एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जान गए और जब वो विदा हुयी तो लड़के का दिल अपना न रहा उसे जादूगरनी ले उड़ी थी।उस दिन वो एक साधारण सा पुल दो दिलों को जोड़ने का माध्यम बन गया।हा वो पुल तो बस पहले उसके लिए एक  साधारण सी थी जो केवल कॉलोनी और गांव जो जोड़ती थी मगर अब वो जादू की पुल हो गयी क्योंकि जादूगरनी पुल के उस पार की थी।लोहे की पुल पुरानी थी।

  1. उसकी मासूमियत,भोलापन और   अल्हण जवानी और बिना साँस लिए बोलने की अदा
  2. उस दिन वो एक साधारण सा पुल दो दिलों को जोड़ने का माध्यम बन गया।
  3. जादू की पुल हो गयी क्योंकि जादूगरनी पुल के उस पार की थी|
  4. इनलोगों का प्यार भी आँधी तूफान से गुजर रहा था|
  5. प्यार कभी टूटते टूटते बचता या कभी टिस भी होती उसी होल के जैसा।
  6. लड़की चहक उठी।उधर पूल की भी मरम्मत शुरू हो गयी ।आखिर क्या ठिकाना कब ढह जाये वक्त रहते मरम्मत हो जायेगी तो जिंदगी भी बच जायेगी।
मगर मजबूत ।धीरे धीरे उसका जादू बढ़ता गया।अक्सर उनको मिलाने में दोनों के छोटी बहनों को खूब रोल होता।माध्यम इतना अच्छा के दोनों एक दूसरे को देख चैन भी पा ले लेते और कही कोई शक की गुंजाइश भी न रहती। मगर कहते है के इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते।कॉलोनी का लड़का और पुल पार गांव की लड़की की ,इश्क की बात दबी दबी जबां से कहने लगे।इधर कभी कभी लड़की एकांत के क्षणों में डबडबायी आँखों से पूछती "तुम साथ तो नहीं छोड़ोगे?"और वो उसे कस कर अपनी बाहों में समेट लेता"पागल हो?हाथ पकड़ा है साथ चलने के लिए "और वो आश्वाशन पाकर उसके बाहों में दुबक जाती।दिन बीतते रहे और महीने साथ में बीत गए साल भी।दोनों छुप छुप कर मिलते मिलते थोडा खुल कर मिलने लगे। लड़की के घर वाले जान गए थे उन्हें एतराज नहीं था पीछे -2 सयानी बेटियां और पड़ी थी।लड़का बुरा न था अपने कुल का था ।सुन्दर था ।भविष्य था।वो आश्वस्त थे।मगर लड़के को घर पर बताना था बाकि था बस अड़ंगा ये था दो बड़ी बहने थी जिनकी अभी शादी करनी थी ।फिर पहले कैसे वो सोचे?खैर दोनों में झगड़े भी खूब होते।प्यार था तो तकरार भी।
इधर पुल भी बहुत पुराना होने के कारण कई जगह से टूट रहा था।जगह जगह होल नजर आने लगे थे पैर फसने का भी डर बना रहता मगर फिर भी पुल मजबूती से टिका रहा कितने गाड़िया या लोग उसके सीने को रौंदते चलते मगर जर्जर होने के बावजूद उसमे अभी गजब की ताकत थी।इधर इनलोगों का प्यार भी आँधी तूफान से गुजर रहा था।लोगों की कानाफूसी अब बन्द होकर सीधे सीधे व्यंग्य पर आगयी थी।और इनमें भी कभी   किसी की बात को लेकर या खुद की बातों को लेकर तकरार हो जाता।पुल सी जर्जर अवस्था में इनका भी प्यार कभी टूटते टूटते बचता या कभी टिस भी होती उसी होल के जैसा।मगर साथ न छूटा।बीतते बीतते 5साल गुजर गए ।इस प्यार को रिश्ते को कोई नाम हासिल नहीं हुआ।अब लड़की उकता गयी।घर के ताने के पीठ पिछे 3लड़किया और बैठी है कब ब्याहेगा ये लड़का?समाज के ताने अलग और ये लड़का कुछ करता क्यों नहीं?कब लेजायेगा मुझे?आखिर एक दिन बारिश की तरह बरस पड़ी।खूब रोई और कहा"अब तुम साफ साफ बताओ क्या करोगे?फिर झगड़ा शुरू हो गया।लड़का गुस्से में बोला "जाओ कर लो कही।"वो तड़प गयी ।क्या इतने साल की तपस्या इसी दिन के लिए थी?उसके मन में तो वो बस चूका है ।कैसे निकाले दिल से?"इधर पुल भी अब डगमगा रहा था।अब वो भी इतना जर्जर हो चूका था के शायद ही अब वो टिका रह पाता।लोग सम्भल के आते जाते।मगर भय बना रहता।इधर कुछ दिन दिन तनाव में गुजारे फिर लड़की रोते रोते शांत हो गयी।फिर उसी प्यार के खिलखिलाहट के साथ उसे कॉल की।लड़का फिर दीवानो के जैसा उससे बात करने लगा।उसकी इसी अदा का तो वो कायल था।न उसके दिल में नाराजगी ज्यादा दिन ठहरती न ही मुँह फूलना न दुखी रह पाती।हमेशा फूल सी खिली रहती।आखिर लड़के ने सच माना।हा अब बहुत हुआ चलो अब रिश्ते को नाम दे।लड़की चहक उठी।उधर पूल की भी मरम्मत शुरू हो गयी ।आखिर क्या ठिकाना कब ढह जाये वक्त रहते मरम्मत हो जायेगी तो जिंदगी भी बच जायेगी।सबको लगा ये इश्क में क्या नयी बात हुयी।न कोई दुश्मन था न कोई एतराज।वो तो लड़का ही देर.....मगर एक सच्चाई को किसी ने महसूस नहीं  किया।जहाँ आज के रिश्ते परिपक्व होकर भी शक की आंधी में तिनके की तरह बिखर रहे थे।प्यार के बरसात बिना सुख रहे थे ,वही एक नादानी से शुरू हुआ प्यार 6वर्ष तक मजबूती से टिका रहा।इन वर्षो में न जाने कितने लड़के के लिए रिश्ते आये ,अनबन ,तकरार और बचपना भी आया मगर न टुटा न छूटा तो वो था उनका सच्चा प्यार ।लोगों ने इसे साधारण लिया मगर आज के जमाने में एक के लिए इतनी ईमानदारी,सच्चाई ,सच्चा प्यार किसी को नजर न आया।आता भी नजर कैसे?आज तो झूठ और फरेब ऐसे छा गए है के लोगो को यही नजर आते है।इधर लड़के के घर शहनाई बज रही थी।उधर दो दिलों को जोड़ने वाली पूल भी चमचमाती नई बनी हुयी इतरा रही थी।क्योंकि जर्जर होने के बावजूद भी वो खुद को गिरने नहीं दी और आज मजबूती के साथ खड़ी थी । बिल्कुल उस सच्चे प्यार की तरह ...

बंदना चौवे
बलिया

Sunday, July 3, 2016

विचित्र किंतु सत्य


दुनियाभर का संभवतः अकेला गांव है राजस्थान के चुरू की तारानगर तहसील का गांव श्याम पांडिया जिसकी आबादी है एक व्यक्ति।

न घर न परिवार न कोई गली मोहल्ला आबादी सिर्फ एक आदमी और चारों ओर बिखरा बियावान जंगल यह गांव यहां की नेठवा ग्राम पंचायत का मजरा है वर्ष 2011 की जनगणना के रिकार्ड में यहां की आबादी एक पुरुष है महिला और बच्चों की संख्या शून्य है साक्षरता दर सौ प्रतिशत है और आबादी के नाम पर वह एक व्यक्ति भी यहां के मंदिर का पुजारी है
गांव में मंदिर के अलावा कोई आवासीय जगह नहीं है 521बीघा 18बिस्वा सरकारी भूमि में फैला गांव श्याम पांडिया राजस्व गांव है इसमें ग्राम पंचायत की ओर से डेढ बीघा जमीन आबादी के लिये छोडी गई है
सन् 2011 में जब जनगणना हुई थी तब मंदिर में पुजारी राजेश गिरी था बाद में वह यहां से चला गया ।अब ढाई तीन साल से अकेला ज्ञानदास यहां स्थाई रूप से रह रहा है।उसे मतदाता पचान पत्र व राशन कार्ड भी जारी हुये हैं बताते हैं कि सदियों से यह गांव आबाद है लेकिन इसकी जनसंख्या हमेशा से स्धिर है कहते हैं कि सदियों से यहां एक ही व्यक्ति रहता आया है और वह है मंदिर का पुजारी।
इस गाँव और मंदिर के प्रति आसपास के लोगों में गहरी आस्था है कारण कि पांडवों ने यहा तप किया था इसीलिये भादों की अमावस्या को इस मंदिर पर एक बडा मेला लगता है तब यहां जंगल में मंगल हो जाता है।फेसबुक पोस्ट से कॉपी पेस्ट है 

‘‘अच्छे दिन’’

   
       
अर्जुन सावेदिया
पूस की अमावस बीत चुकी थी। उजियारे पाख की रात में आकाश का खालीपन छिपाये नहीं छिप रहा था। शीत मौन था। मानो, जाड़ा छुट्टी पर हो। खेती धूल फाँक रही थी। बस एक आश थी और उसी आश में जी रहा आशाराम खेत में छबी फूँस की छान के नीचे टूटी खाट पर मैली सी रजाई ओढ़कर शवासन की सी मुद्रा में लेटा था। वह खुले आसमान पर निगाह गढ़ाये सूने बादलों को ताके जा रहा था। बस, अपने मन की रखने के लिए वह ठण्ड के दोहे ‘‘जाड़ो ठाड़ो खेत में हरि से करे पुकार, लज्जा मेरी राखियो चलै सरैरा ब्यार.......’’ का मन ही मन मनन कर रहा था। तभी उसके पेट में आंतें भूख से फिर गुड़गुड़ा उठीं। पर इस बार भूखी आँतों की यह गुड़गुड़ाहट रात के सन्नाटे को चीरती हुई खेत में बीचों-बीच खड़े आदमकद बिजूके से और आगे तक सुनाई दी। हड्डियों से जा लगे भूखे-पिचके पेट पर खिंची भूख की लकीरों को अपनी तकदीर मान, वह खाट में पड़े-पड़े सोचने लगा कि- ‘‘हे तथागत! माघ का महीना लग गया है। मगर शीत के अभी ढंग से दर्शन भी नहीं हुए हैं। न धुन्ध, न कोहरा, न ही कहीं कोई वर्षा-बौछार है..... न पिछले साल ढंग से बारिस हुई और न ही इस साल ठण्ड जोर पकड़ रही है। माघ के महीने में फाग सी तपन, जाने प्रकृति क्या चाहती है.......?’’ तभी भगदड़ की आवाज से उसका ध्यान टूट गया। देखा तो, नीलगायों का झुण्ड खेत में खड़ी अधमरी फसल को रोंदने में लगा था। अपनी फसल पर आँच आते देखकर न जाने उसमें कहाँ से इतनी ताकत आ गयी कि, वह झट से उठ खड़ा हुआ और जोर-जोर से टीन बजाने लगा। भागती नीलगायों को चेताते हुए आशाराम पूरी ताकत से चिल्लाया- ‘‘आइन्दा कभी इस खेत की तरफ रुख किया तो जान से मार दूँगा....... यह दाना मेरा है, मेरी चंपा का है, वो भूख के मारे दम तोड़.........।’’ पेट में अनाज का एक दाना नहीं, कई दिन के भूखे आशाराम के बदन का ताप बढ़ता जा रहा था। तभी अचानक से जाने कौन सा ख्याल आया उसे कि, फसल पर पड़ी उसकी नजर एकदम बेगानी-सी हो गयी थी। वह भूखे पेट पानी पीकर बिलकुल बे-फिकर हो यह विचारते हुए रजाई में मुँह ढक कर लेट गया कि ‘‘खेती जाये भाड़ में, यह खेत कोई मेरा थोड़े ही है, जिसका है वो मरे। मैं क्यों भूखे पेट चैड़े में अपनी रात काली करूं........?’’ आशाराम भले ही बे-चिन्ता था अब, पर उसकी आँखों से नींद गायब थी। बीती यादों के तमाम पन्ने एक-एक कर बारी-बारी से खुलते जा रहे थे, ......कभी दूधिया की भैंस, ......भट्टे पर ईंट थपाई, ......भैंस की ब्याज, ......तो कभी बटाई के खेत की काली यादें एक-एक करके उसके जेहन में उतरती जा रहीं थीं।

        ख्यालों में डूबे आशाराम के दिमाग में बीती बातें चलचित्र की भाँति चल रहीं थीं। अचानक उसके दिल-ओ-दिमाग में दूधिया और उसकी बदकिस्मत भैंस की यादें ताजा हो आयीं थीं। अभी पिछले साल चैमासे की बात है। भले ही आशाराम को दूधिया का बीज गणित कभी भी समझ नहीं आया था। पर जाने चंपा कैसी थी, जिसे दूधिया की ज्यामिति सरल रेखा लगी और वह उसके लपचे में आ गई। न जाने दूधिया ने क्या-क्या शर्त समझायीं उसे। मगर वह तो बस इतना ही समझ पाई कि दूधिया पचास हजार रूपयों की एक दुधारू भैंस खरीदकर देगा उसे। भैंस की रकम दूधिया चुकायेगा, लेकिन भैंस की मालकिन चंपा होगी। इसलिए वही भैंस को खिलायेगी, पिलायेगी और मय हारी-बीमारी के सारी देखभाल करेगी। बदले में दूधिया भैंस का सारा दूध चंपा से बाजार से आधी से भी कम कीमत पर खरीदेगा, जब तक कि भैंस की पूरी कीमत नहीं चुक जाती है। इस शर्त पर कि इस बीच यदि भैंस मरती है, तो हानि चंपा उठायेगी और मय ब्याज के भैंस की कीमत चुकायेगी। कुछ महिने तक सब ठीक रहा था। खेत हरे-भरे थे। खेतों की हर मेंढ़ पर चारा था। दूधिये को आधी कीमत पर दूध देने के बावजूद भैंस की खिलाई-पिलाई निकालकर चंपा को घर में दो पैसे दिख जाते थे। शायद, यह अच्छे दिन थे। पर अच्छे दिन दलितों की झोंपड़ी में ज्यादा दिन कब-कब ठहरे हैं, भला। यह मन की बात जब समय को बोध हुई, तब समय-सारणी अपने आप बदलती चली गयी और काल का पहिया घूम गया। धरती पानी को तरस गई, खेत बंजर हो गये और चारे के अभाव में एक दिन भैंस बीमार हो गई। उसने धरती पकड़ ली, वो फिर न उठी, जब तक कि वह काल के गाल में न समा गई। भैंस के मरते ही आशाराम का सब काम-धन्धा चैपट हो गया था। दूधिया शर्त की दुहाई देकर हर दूसरे दिन भैंस की रकम मय ब्याज के माँगने चंपा के द्वार पर आ जाता था। चंपा ने दूधिये से जान छुड़ाने के लिए आशाराम को एक उपाय सुझाया कि क्यों न हम दोनों जन भट्टे पर चले जायें। आशाराम को यह बात जँच गई। दोनों जन छः महिने के आवासीय करार पर ईंट थापने भट्टे पर चले गये और करार के बदले मिली कुल रकम पचास हजार रूपयों को उन्होंने दूधिये को हाथों-हाथ सौंप दिया था। यह कहकर कि भैंस की रकम चुकता हुई और रही बात ब्याज की, वो हम दोनों जन खाते-कमाते दे देंगे। भट्टे पर ईंट थापते-थापते करार बीत गया था। अब आशाराम और चंपा दोनों मुक्त थे। उनके तन पर कपड़ा था, पेट में रोटी थी और जेब में कुछ रूपये थे। चंपा चाहती थी कि इन पैसों से झोंपड़ी का नया छप्पर छब जाये इस बार। अगर कुछ पैसे बच गये तो दूधिया को भैंस की ब्याज देकर सुकून पा लेंगे। पर आशाराम नहीं माना, उसके सर पर तो खेत का भूत सवार था। वह बटाई पर खेती करके लाभ कमाना चाहता था। खेत का नाम सुनते ही चंपा खिसिया गई थी। वह अपना माथा पीटते हुए खीझकर बोली- ‘‘इस नाशपीटी बटाई की खेती के चक्कर में और कितना घाटा सहोगे....? आखिर तुम्हें कब समझ आयेगा कि तुम एक भूमिहीन दलित खेत-मजदूर हो, कोई किसान या कास्तकार नहीं। तुम्हारे पास इस गाँव में न पक्का घर है, न खेत है, न खलिहान है। दूसरों के खेत में खुरपी चलाते-चलाते तुम्हारा बुढ़ापा आ गया, पर जाने कब अकल आयेगी तुम्हें। पता है लोगों को बड़ा ताज्जुब होता है यह जानकर कि तुम अब तक बाहर नहीं निकल सके यहाँ से। जाने कितने लोग चले गये, तुम काहे नहीं गये? क्यों पड़े रहे यहाँ, मरने के लिए.....।’’

      मरने का ख्याल आते ही आशाराम की आँखों से आँसू छलक आये। उसके मन में चंपा की वह बात याद आ गई। जब चंपा ने एक बार बटाई की खेती से तंग आकर अकेले ही गाँव छोड़ने का फैसला कर लिया था। पर वही नहीं माना था, जिद कर बैठा था वह, कि अब बुढ़ापे में कहाँ जायेंगे। साहूकार से ब्याज पर कर्जा लेकर आशाराम ने चंपा की जोड़ी हुई एक-एक पाई सब पूँजी बटाई के खेत में झोंक दी थी। सिर्फ अच्छे दिनों की आश में कि सूखा हर साल पड़े यह जरूरी तो नहीं है। पर किसे पता था कि यह साल पिछले साल से भी बद्तर जायेगा और हलधर अन्न के दाने को तरसेगा।   

       आसमान में बीचों-बीच जगमग खिला चाँद धीरे-धीरे पश्चिम की ओर गमन कर रहा था। आधी से ज्यादा रात बीत चुकी थी। आशाराम की आँखों से नींद गायब थी। आखिर, भूखे पेट भला किसे नींद आती है। आशाराम तमस खाकर मन ही मन अनसुलझे सवालों की गाँठ खोलकर उन्हें एक-एक कर सुलझाये जा रहा था कि ‘‘सत्यानाश जाये उस मुफतखोर खेतवाले का, जो खुद तो खेती करता नहीं है। घाटे का सौदा हम जैसे भूमिहीन लोगों के माथे मढ़कर, बटाई के नाम पर मौज मारता है। खेत उसका और कर्जदार हम। खेती उसकी हम करें। हम ही हल चलायें, हम ही खाद-बीज डालें, सिंचाई करें, फसल उगायें। सब नफा-नुकसान हम उठायें और जब फसल पक कर तैयार हो जाये तो आधा हिस्सा उसका। धरती का इतना मोल......? वाह रे, धरतीपुत्र..... बस बहुत हुआ, मजदूरी कर लूंगा मैं। पर यह घाटे का सौदा कभी नहीं करूँगा। चंपा ठीक ही कहती थी........।’’ तभी आशाराम के पेट में एक जोर की मरोढ़ उठी। एक आह की धीमी-सी मरियल आवाज सुनाई दी और वातावरण एकदम छम्म पड़ गया। पूरब दिशा में भोर की दस्तक ने जैसे ही चुप्पी तोड़ी, चाँद मायूस होकर चुपचाप पश्चिम की ओर तेजी से टहल गया।

       सवेरे तड़के का वक्त था। खेत में छबी छान के पास भीड़ जमा थी। सबकी जुबां पर एक ही बात थी कि ‘‘बेचारा आशाराम भूख से मर गया। ये भूखमरी न जाने और कितनों को निगलेगी।’’ चंपा रो-रोकर बेसुध हुए जा रही थी। वह मरी-सी आवाज में जोर लगाकर रूदन करके सबको कल शाम की घटना बयान कर रही थी- ‘‘शाम को खेत की रखवाली करने जाते समय मारे भूख के उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। उन्होंने टूटी जुबान से केवल इतना कहा था, कि बस एक रोटी का जुगाड़ कर दे चंपा तो आज जी जाऊँगा। लेकिन मैं क्या करती, घर में अन्न का एक दाना नहीं था। गाँव में सूखी बेहाली थी। मुझे भूखा और विवश देखकर, वे आँख में आँसू लिए भूखे पेट पानी पीकर ही खेत पर चले गये थे।’’ चंपा को बार-बार बेसुध होता देखकर न जाने किसने तहसील के पटवारी को सूचित कर दिया। भूख से मरने की खबर सुनकर तहसील में हड़कम्प मच गया। आधा घण्टा तब हुआ कि लेखपाल, पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार समेत बड़े अधिकारियों की गाँव में लाईन लग गई थी। भूखी-प्यासी, रो-रोकर बेसुध हुई चंपा को आते ही सरकारी अस्पताल के डाॅक्टर ग्लूकोज पावडर पिलाने में लग गये थे। उधर घर पर मीडिया के आने से पहले ही अधिकारियों ने थोड़ा सा आटा रखवा दिया और खेत पर आकर मुआबजे का आश्वासन देकर चले गये थे। पुलिस को यह हिदायत देकर कि जल्दी से आशाराम के शव को पोस्ट-माॅर्टम के लिए भेज दो।

       दूसरे दिन अखवार में खबर छपी कि ‘‘बुन्देलखण्ड में सदमे की वजह से सीने में उठे दर्द के कारण एक भूमिहीन साठ वर्षीय किसान की मौत। सरकार ने पाँच लाख रूपये की मदद की घोषणा की।’’ और खबर के साथ ही अधिकारी का भुखमरी का खण्डन करते हुए बयान कि ‘‘जाँच के समय आशाराम के घर पर टीन के कनस्तर में आटा मिला है। पोस्ट-माॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार यह मौत भूख से नहीं बल्कि सदमे के कारण हुई है।’’

       आज आशाराम की तेरहवीं है। शोक के दिन बीत रहे हैं आज। चंपा को मुआबजे की पहली किस्त मिल चुकी है। घर में नमक, तेल, लकड़ी और कनस्तर में आटा है। आखिर, किस चीज की कमी है? फिर भी चंपा न जाने क्यों खेत पर छबी छान की ओर देखती रहती है। पगली, दिन-रात एक ही माला फेरती रहती है कि ‘‘हे तथागत! ऐसे अच्छे दिन किसी को नसीब न हों।’’

                                

                                           अर्जुन सावेदिया
                          पता- नगला टीन, पोस्ट- धाँधूपुरा, आगरा-282006
                          मोबाइल नं0- 9410255666
                          लेखक देश के जाने-माने दलित कहानीकार एवं पेशे से शिक्षक है।