Sunday, July 3, 2016

विचित्र किंतु सत्य


दुनियाभर का संभवतः अकेला गांव है राजस्थान के चुरू की तारानगर तहसील का गांव श्याम पांडिया जिसकी आबादी है एक व्यक्ति।

न घर न परिवार न कोई गली मोहल्ला आबादी सिर्फ एक आदमी और चारों ओर बिखरा बियावान जंगल यह गांव यहां की नेठवा ग्राम पंचायत का मजरा है वर्ष 2011 की जनगणना के रिकार्ड में यहां की आबादी एक पुरुष है महिला और बच्चों की संख्या शून्य है साक्षरता दर सौ प्रतिशत है और आबादी के नाम पर वह एक व्यक्ति भी यहां के मंदिर का पुजारी है
गांव में मंदिर के अलावा कोई आवासीय जगह नहीं है 521बीघा 18बिस्वा सरकारी भूमि में फैला गांव श्याम पांडिया राजस्व गांव है इसमें ग्राम पंचायत की ओर से डेढ बीघा जमीन आबादी के लिये छोडी गई है
सन् 2011 में जब जनगणना हुई थी तब मंदिर में पुजारी राजेश गिरी था बाद में वह यहां से चला गया ।अब ढाई तीन साल से अकेला ज्ञानदास यहां स्थाई रूप से रह रहा है।उसे मतदाता पचान पत्र व राशन कार्ड भी जारी हुये हैं बताते हैं कि सदियों से यह गांव आबाद है लेकिन इसकी जनसंख्या हमेशा से स्धिर है कहते हैं कि सदियों से यहां एक ही व्यक्ति रहता आया है और वह है मंदिर का पुजारी।
इस गाँव और मंदिर के प्रति आसपास के लोगों में गहरी आस्था है कारण कि पांडवों ने यहा तप किया था इसीलिये भादों की अमावस्या को इस मंदिर पर एक बडा मेला लगता है तब यहां जंगल में मंगल हो जाता है।फेसबुक पोस्ट से कॉपी पेस्ट है 

No comments:

Post a Comment